Bihar Politics: पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ दास की गिरफ्तारी पर आया तेज प्रताप यादव का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले JJD चीफ Bihar Politics: पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ दास की गिरफ्तारी पर आया तेज प्रताप यादव का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले JJD चीफ Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश Bihar ka Mausam: बिहार में फरवरी में ही बदला मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान ने बढ़ाई चिंता; अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा वेदर? Bihar ka Mausam: बिहार में फरवरी में ही बदला मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान ने बढ़ाई चिंता; अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा वेदर? सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती
30-Dec-2025 01:37 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार के डिप्टी सीएम और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के एक्शन के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। विभाग के लापरवाह और भ्रष्ट अधिकारियों में इतना खौफ है कि उन्होंने राज्यपाल और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग कर दी है हालांकि डिप्टी सीएम ने स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी भी दबाव में आने वाले नहीं हैं।
विभाग में मची खलबली और अधिकारियों की नाराजगी पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकार जनता के हित में अपना काम कर रही है। किसी की भी भावना को चोट पहुंचाना सरकार की मंशा नहीं होती है। सरकार की नीयत पूरी तरह से साफ है और जनता के हित में भूमि सुधार विभाग को आगे बढ़ाना है।
उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर में कृषि विभाग की जमीन का अधिकारियों की मिलीभगत से दाखिल खारिज करा दिया गया। उस समय कृषि मंत्री रहते हुए हमने सीओ पर कार्रवाई करने और अपील दायर करने के लिए निर्देश दिया था, आज उसको भी हमने संज्ञान में लिया है।
उन्होंने कहा कि इस तरह का विवादित वातावरण जो लोग भी बनाएंगे और विवाद रहित जमीन को भी विवादित करने वाले लोग नहीं बचेंगे। वहीं जिलों में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की जन संवाद के दौरान अधिकारियों के छुट्टी पर जाने के सवाल पर विजय सिन्हा ने कहा कि विभाग को स्वस्थ कर देंगे तो सबका स्वास्थ्य ठीक हो जाएगा।
वहीं देश में नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद देश से लगभग समाप्त हो चुका है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने जिस तरह से नक्सलवाद और उग्रवाद से देश को मुक्ति दिलाया, अगर इसको जड़ से समाप्त करना है। इनके नेतृत्व में पूरी तरह से हर राज्य में अगर शासन का अवसर मिलेगा यह बीमारी और महामारी पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।
रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना