ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / politics / Bihar Politics: छठ महापर्व को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला, बिहार के लिए...

Bihar Politics: छठ महापर्व को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला, बिहार के लिए चलेंगी 12 हजार स्पेशल ट्रेनें; सम्राट चौधरी ने जताया आभार

Bihar Politics: छठ महापर्व को लेकर रेलवे ने बिहार के लिए 12,000 विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इस फैसले पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया और एनडीए की मजबूती को दोहराया।

07-Oct-2025 07:10 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: छठ महापर्व में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। आगामी 25 अक्टूबर से चार दिवसीय महापर्व की शुरुआत हो जाएगी। छठ पर्व में शामिल होने के लिए में बड़ी संख्या में प्रवासी बिहारी अपने घर आते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। 


दरअसल, रेलवे ने दिवाली और छठ में बिहार के लिए 12 हजार ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है ताकि त्योहारों में दूसरे प्रदेशों से बिहार जाने वाले लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो। रेलवे के इस फैसले के लिए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने महापर्व छठ पर 12 हजार विशेष ट्रेन चलाने के केंद्रीय कैबिनेट के फैसले का स्वागत किया और इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया। 


वहीं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि महागठबंधन अपना सीएम फेस तक तय नहीं कर सका है, जबकि बिहार में एक बार फिर एनडीए की लहर है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने विकास को जो रफ्तार दी है, उसे जारी रखना राज्य के करोड़ों मतदाताओं  की आकांक्षा है, इसलिए 14 नवम्बर को जनादेश एनडीए के पक्ष में होगा। उन्होंने कहा कि एनडीए में सीट साझेदारी कोई मुद्दा नहीं है, जबकि महागठबंधन में घमासान मचा है। लालू प्रसाद के आवास पर हंगामा हो रहा है।