Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
29-Jun-2025 04:40 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पक्ष और विपक्ष के बीच हमले तेज होते जा रहे हैं। एक तरफ जहां आरजेडी नेता तेजस्वी यादव हर दिन नए-नए वादे और दावे कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ एनडीए एकजुट होकर तेजस्वी के दावों की पोल खोल रहे हैं। बीजेपी ने सोशल मीडिया एक्स के जरीए तेजस्वी को आईना दिखाया है।
दरअसल, चुनावी साल में तेजस्वी यादव के साथ साथ पूरा महागठबंधन बिहार की जनता को एक बार फिर से मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखाने लगे हैं। नेता प्रतिपक्ष से लेकर कांग्रेस नेता तक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर हर दिन लोक लुभावने वादे बिहार की जनता से कर रहे हैं। इसी बीच एक मिनट का वीडियो जारी कर बीजेपी ने लालू प्रसाद के परिवारवाद पर तीखा हमला बोला है।
बिहार बीजेपी ने एक्स पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, “बेटा-बेटी-बीबी से बचेगा तब तो किसी और में बँटेगा। दस साल बाद जब गलती से लालू जी को बिहार की सत्ता में कुछ दिनों के लिए आने का मौक़ा मिला तो सबसे पहले रोज़गार अपने बेटा-बेटियों को दिया। चारा चोरी में ख़ुद कुर्सी छोड़ी तो कुर्सी पकड़ा दिए पत्नी को। सांसद-विधायक बनाकर लुटेराराज का लाइसेंस दे दिए अपने रिश्तेदारों को”।
बीजेपी ने आगे लिखा, "राजद के न जाने कितने कर्मठ कार्यकर्ताओं के कपार पर सवार होकर कच्ची उम्र में कुर्सी लपकने को तैयार लालू के लाल अब बड़ी-बड़ी डींगे हांक रहे- ये देंगे, वो देंगे। हे लालू जी के लुटेराराज के लाड़ले वारिस तुमसे कुछ न दिया जाएगा बिहार को। ये हम नहीं बिहार की जनता बोल रही है। ख़ुद ही सुन लो”, इसके बाद वीडियो के जरीए हमला बोला गया है।