बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
04-Mar-2025 11:59 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। एक मीडिया इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि बिहार की राजनीति का दुर्भाग्य है कि ऐसा विपक्ष का नेता मिला है जिसका ऊपर का माला खाली है। अजय आलोक ने कहा कि अभी तो ये सब (लालू परिवार) जेल जाएंगे, 11 मार्च को पहला टिकट कटेगा। ये जेल जाएंगे तो उन्होंने जो अपने लिए पैसे कमाए हैं वो सब जनता के सामने आ जाएगा।
अजय आलोक ने आगे कहा कि, "हम कुंभ के मामले में कोई झूठ नहीं बोल रहे हैं..पूरा देश देख रहा है..पांच हजार कैमरे लगे हुए थे और करोड़ों लोगों ने डुबकी लगाई थी, फिर क्यों झूठ बोल रहे हैं कि कितनी लाशें लखनऊ चली गईं? झूठ फैलाया जा रहा है क्योंकि इनका मकसद था कि जितनी भ्रांतियां फैलाई जा सकें वो फैलाओ।" उन्होंने कहा कि सारे सेक्युलर लोग अब रमजान के पावन महीने में दिखाई देंगे। हम मुसलमानों के खिलाफ नहीं हैं लेकिन हम कह रहे हैं कि ये सेक्युलर लोग जो अर्बन नक्सल वाले हैं जो कुंभ नहाने नहीं गए वो इफ्तार खाने जाएंगे।
अजय आलोक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि 'राहुल गांधी और बिहार के विपक्ष के नेता सब बराबर हैं, चोर-चोर मौसेरे भाई हैं सब। राबड़ी देवी के लिए तो मैं यही कहूंगा कि लिख लोढ़ा पढ़ पत्थर हैं। उनके पास तो सामान्य ज्ञान भी नहीं है। मुझे तो ये नहीं समझ में आता है कि वह राज्य कैसे चला रही थीं।'