Bihar Politics : बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने चार विश्वविद्यालयों में नए कुलपति की नियुक्ति की है। इनमें मुंगेर, पूर्णिया, नालंदा खुला विश्वविद्यालय और बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय शामिल हैं। इसको लेकर आज अहले सुबह सीएम नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे थे अब वहां सीएम नीतीश कुमार कि सहमती मिलने के बाद इन नामों का एलान कर दिया गया है। 


राजभवन के तरफ से जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक चार विश्वविद्यालयों में नए कुलपति की नियुक्ति की गई है। इसमें मुंगेर विश्वविद्यालय में प्रो. संजय कुमार, पूर्णिया विश्वविद्यालय में प्रो. विवेकानंद सिंह, नालंदा खुला विश्वविद्यालय में प्रो. रविंद्र कुमार और बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में डॉक्टर इंद्रजीत सिंह को कुलपति बनाया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से परामर्श के बाद राज्यपाल ने यह नियुक्ति की है। बिहार का राज्यपाल बनने के बाद आरिफ मोहम्मद खान का यह पहला बड़ा फैसला है।


जानकारी हो कि,इससे पहले आज अहले सुबह सीएम नीतीश कुमार अचानक मुख्यमंत्री आवास से निकलकर गवर्नर हाउस पहुंचे और उसके बाद सियासी गलियारों में तरह-तरह कि चर्चा शुरू हो गई सत्ता परिवर्तन से लेकर कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलें लगनी शुरू हो गई, लेकिन अब बिन तमाम अटकलों पर विराम लग गया और आख़िरकार वह वजह सामने आ गई जिससे यह साफ़ हो गया कि सीएम नीतीश कुमार सुबह -सुबह राजभवन क्यों गए थे।