Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
21-Jan-2025 02:54 PM
By First Bihar
rohtas political news: तेजस्वी यादव आज सासाराम पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। बेतिया में 6 लोगों की संदिग्ध मौत पर कहा कि बिहार में शराब से लगातार मौतें हो रही है और शराब से जो मौत हो रही है, उसे छुपाया जा रहा है।
पूरे बिहार में कागजों पर शराबबंदी है जबकि इसकी हकीकत कुछ और ही है। पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में शराब कैसे आ रहा है और कौन ला रहा है? यह सब सरकार ने फिक्स कर दिया है। यह पूरी तरह भ्रष्टाचार की सरकार है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सासाराम में प्रेस वार्ता दौरान यह बातें कही। तेजस्वी यादव सासाराम में कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम में पहुंचे थे।
बिहार में रोजगार और शिक्षक बहाली पर कहा कि सरकार की इच्छा शक्ति खत्म हो गई है। जबकि हमने मात्र 17 महीने में लाखों शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देने का काम किया है। नौकरी देने के नाम पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहा करते थे कि वेतन के लिए पैसा बाप के पास से लाएगा क्या? लेकिन 17 महीने हम सरकार के साथ रहे और लाखों लोगों को रोजगार देने का काम किये।
संविदा पर काम कर रहे कर्मियों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया गया। तेजस्वी ने सीएम नीतीश को थका हुआ और बिना विजन वाला मुख्यमंत्री बताया। कहा कि टाइड मुख्यमंत्री और रिटायर्ड अधिकारी मिलकर सरकार चला रहे हैं।
बेतिया में 6 लोगों की संदिग्ध मौत पर बोले तेजस्वी,जब शराब बंद है तो लोग पी कैसे रहे हैं। पूर्ण शराबबंदी वाले प्रदेश में हो रही शराब पीने से मौत, इसे छुपाया जा रहा है@yadavtejashwi @RJDforIndia #Bihar #BiharNews #TejashwiYadav pic.twitter.com/e9FCKvAlBi
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) January 21, 2025