मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत
18-Apr-2025 09:22 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar Politics: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां जोरशोर से तैयारी में जुटी हैं। चुनावी साल में दल बदलने की भी खबरें आती रहती हैं। इसी क्रम में आरजेडी को चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की पुत्रवधू प्रीति राज ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।
राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद स्व पीतांबर पासवान की पुत्रवधू प्रीति राज सोनी गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गयीं। प्रीति राज ने बीजेपी की सदस्यता ली है। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उनका पार्टी में स्वागत किया। जायसवाल ने कहा कि भाजपा में लोगों की आस्था बढ़ रही है। वहीं भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कार्यकर्ताओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि हमेशा जनता के कल्याण और राष्ट्र के प्रति समर्पित भाजपा परिवार में लोगों की आस्था हर दिन बढ़ती जा रही है। पार्टी के प्रति आस्था जता रहे सभी का स्वागत है। साथ ही जायसवाल ने प्रीति राज से कहा कि पार्टी से जुड़कर वे राष्ट्र एवं बिहार के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान दें।