बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
17-Nov-2025 11:57 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड जीत के बाद नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शपथ ग्रहण समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा। समारोह से पहले राजधानी में लगे एक पोस्टर ने राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है।
इस पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें हैं, जिसके ऊपर ‘सनातन धर्म की जीत’ लिखा गया है। एनडीए की जीत के बाद पटना में बधाई संदेशों से जुड़े कई पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें यह पोस्टर भी शामिल है। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंगल पांडेय सहित कई वरिष्ठ नेताओं की तस्वीरें भी मौजूद हैं।
इधर, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके साथ एनडीए के कई शीर्ष नेता भी उपस्थित रहेंगे। समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री व कुछ प्रमुख मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।