सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
01-Apr-2026 09:51 AM
By Ranjan Kumar
Bihar Politics: रोहतास के डेहरी पहुंचे भाजपा सांसद व भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी ने बिहार के नए सीएम तथा नीतीश कुमार को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि आगामी 10 अप्रैल तक पता चल जाएगा कि बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?
मनोज तिवारी ने सीएम नीतीश कुमार की प्रशंसा की और कहा कि जिस परिस्थितियों में नीतीश कुमार को यह बिहार मिला था। आज उस बिहार को नीतीश कुमार जी ने कहां से कहां तक ले जाने का काम किया है। नीतीश कुमार उनके नेता है और आगे भी उनके नेता रहेंगे।
उन्होंने कहा कि आज सीएम नीतीश कुमार की पूरा बिहार प्रशंसा कर रहा है और सीएम नीतीश कुमार उस प्रशंसा के लायक भी हैं। क्योंकि उन्होंने बिहार के इमेज को बदल कर रख दिया है। उन्होंने नीतीश कुमार की उम्र को लेकर भी टिप्पणी की तथा कहा की उम्र तो सबके लिए एक न एक दिन आरे आती ही हैं। मनोज तिवारी डेहरी में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।
विपक्ष के द्वारा नीतीश कुमार पर परिवारवाद का आरोप लगाने को लेकर भी मनोज तिवारी ने जवाब दिया तथा कहा कि वैसे लोग जो खुद पद पर रहते हुए अपने पूरे खानदान को बड़े-बड़े पदों पर बैठा दिया। पार्टी से लेकर संवैधानिक पदों तक अपने पत्नी और बाल बच्चों को बैठाय हुए है। वह नीतीश कुमार जैसे नेता पर आरोप लगा रहा है, तो वह खुद से झूठ बोल रहा है।