Bihar Politics: पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ दास की गिरफ्तारी पर आया तेज प्रताप यादव का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले JJD चीफ Bihar Politics: पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ दास की गिरफ्तारी पर आया तेज प्रताप यादव का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले JJD चीफ Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश Bihar ka Mausam: बिहार में फरवरी में ही बदला मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान ने बढ़ाई चिंता; अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा वेदर? Bihar ka Mausam: बिहार में फरवरी में ही बदला मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान ने बढ़ाई चिंता; अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा वेदर? सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती
28-Dec-2025 04:17 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार में राबड़ी आवास से रात के अंधेरे में पौधे और गमले निकालने की घटना को लेकर राजनीति गर्म हो गई है। बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने इस मामले में गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी राबड़ी आवास को रात में खाली करना कोई सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह संकेत है कि "दाल में कुछ काला है"।
प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि जो व्यक्ति वर्षों तक बिहार की सत्ता के शीर्ष पर रहा, अगर उसे उजाले से डर लग रहा है, तो जनता के मन में स्वाभाविक रूप से शंका उत्पन्न होती है। रात का अंधेरा, चुप्पी और जल्दबाज़ी—ये सभी लोकतांत्रिक आचरण के विपरीत हैं। यदि सब कुछ पारदर्शी और नियमों के अनुसार था, तो दिन में आवास खाली करने में क्या आपत्ति थी?
उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल की विधानसभा चुनाव में करारी हार पर भी तंज कसा। पटेल ने कहा कि जिनके कार्यकाल में सत्ता का दुरुपयोग, परिवारवाद और अहंकार हावी रहा, वे अब जनता के सवालों और सच्चाई के प्रकाश से बचना चाहते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता अब भोली नहीं रही है, सब देख रही है, समझ रही है और हिसाब भी रख रही है।
BJP प्रवक्ता ने यह भी कहा कि बिहार अब पारदर्शिता, जवाबदेही और विकास की राजनीति चाहता है, ना कि अंधेरे में साजिशों और सत्ता की पुरानी आदतों को। उनका कहना था कि जो उजाले से भागेगा, वह सत्ता के योग्य नहीं है। यही कारण है कि जनता ने ऐसे लोगों को सही जगह पर पहुंचा दिया है और आगे भी रखेगी।