नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन
15-Nov-2025 09:11 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार में नई सरकार गठन की प्रक्रिया सोमवार शाम से औपचारिक रूप से शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैबिनेट की बैठक के बाद अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपेंगे। इसके बाद एनडीए विधायक दल की बैठक में नेता का चयन किया जाएगा, जिसके बाद नीतीश कुमार सरकारी गठन का दावा पेश करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह इस बार गांधी मैदान में आयोजित होने की संभावना है।
सोमवार को राज्य कैबिनेट बैठक में वर्तमान विधानसभा को भंग करने का प्रस्ताव पारित किया जाएगा। बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व के प्रति आभार भी व्यक्त किया जाएगा। बैठक समाप्त होते ही नीतीश कुमार राजभवन जाकर औपचारिक रूप से इस्तीफा सौंपेंगे और फिर मुख्यमंत्री आवास लौटकर एनडीए विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद वह उसी शाम सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। एनडीए की प्रचंड बहुमत वाली नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर चर्चा तेज है। राजभवन की बजाय गांधी मैदान में शपथ ग्रहण कराने पर गंभीर मंथन चल रहा है। इससे पहले भी दो अवसरों पर नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।
शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे दिन नवनिर्वाचित विधायकों से मिलते रहे। सबसे पहले लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान उनसे मिले। इसके बाद हम (HAM) प्रमुख जीतनराम मांझी के पुत्र और मंत्री संतोष सुमन ने मुलाकात की। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा सहित श्याम रजक, रामकृपाल यादव, राहुल सिंह और अन्य नव-निर्वाचित विधायक भी उनसे मिलने पहुंचे। शाम तक उनका मिलना-जुलना जारी रहा, जिसमें अधिकांश विधायक जदयू के थे।