ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : EOU की रडार पर सहरसा के DRDA निदेशक, 2.41 करोड़ आय से अधिक संपत्ति मामले में पूछताछ तेज कलंक कथा: भ्रष्ट DTO के घर में मिले थे 50 लाख कैश...पैसा को वैध साबित नहीं कर सके, BAS अफसर ने 78.97 लाख की अवैध संपत्ति बनाई, निगरानी ने भ्रष्टाचार की खोली थी पोल पटना का मोस्ट वांटेड अपराधी शिव गोप गिरफ्तार, अपराध से रहा है बहुत पुराना नाता; हत्या के कई मामलों में थी तलाश पटना का मोस्ट वांटेड अपराधी शिव गोप गिरफ्तार, अपराध से रहा है बहुत पुराना नाता; हत्या के कई मामलों में थी तलाश 20 साल की नफरत का खौफनाक अंजाम… ‘कलेजा निकालना था’ कहकर युवक ने पूर्व एयरफोर्स सार्जेंट पर किया जानलेवा हमला BIHAR NEWS : गांधी स्टेडियम में छात्राओं से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट, फिजिकल ट्रेनर भी घायल; दो आरोपी हिरासत में BIHAR NEWS : खाना बनाते समय लगी आग ने मचाई तबाही, घर का सारा सामान जलकर खाक; लाखों का नुकसान बिहार में STF का बड़ा एक्शन: रेलवे स्टेशन से कुख्यात शराब माफिया गिरफ्तार, अब खुलेंगे उसके नेटवर्क के गहरे राज! Bihar Police Attack : पुलिस पर बड़ा हमला! एएसआई का हाथ टूटा, वार्ड पार्षद समेत कई आरोपी नामजद अमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशन

Home / politics / बिहार में नगर निकाय चुनाव की उल्टी गिनती, 230 वार्डों के गठन का...

बिहार में नगर निकाय चुनाव की उल्टी गिनती, 230 वार्डों के गठन का काम हुआ पूरा

21-Jul-2022 08:35 AM

PATNA : बिहार में नगर निकाय चुनाव के लिए उल्टी गिनती शुरू है। इसके लिए सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। प्रदेश में अबतक 230 नगर निकायों में वार्ड गठन की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। अबतक पहले चरण के 144, दूसरे चरण के 80 और तीसरे चरण के 6 नगर निकायों में वार्ड गठन का काम पूरा किया जा चुका है। पहले चरण के 144 में 134 नगर निकायों में मतदाता सूची का निर्माण भी पूरा किया जा चुका है, जबकि इनमें मतदान केंद्र के गठन की प्रक्रिया चल रही है। बाकी बचे 10 नगर निकायों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 23 जुलाई को किया जाएगा।



राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर दूसरे चरण के 80 नगर निकायों में मतदाता सूची का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इन नगर निकायों में 30 जुलाई को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। जबकि तीसरे चरण के 6 नगर निकायों में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 05 अगस्त की होगा। इसके बाद दूसरे और तीसरे चरण के नगर निकायों में मतदान केंद्रों के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। चौथे चरण के 9 और पांचवें चरण के 5 नगर निकायों में अभी वार्ड गठन के अलावे मतदाता सूची बनाने और मतदान केंद्रों के गठन की प्रक्रिया बची हुई है।



राज्य निर्वाचन आयोग से बुधवार को मिली जानकारी के मुताबिक पांचवें चरण के प्रदेश के 5 जिलों शिवहर, नालंदा, नवादा, दरभंगा और मुंगेर के 5 नगर निकायों में शामिल 3 नगर परिषद शिवहर, नालंदा और नवादा जबकि 2 नगर पंचायत कमतौल और असरगंज के वार्ड गठन के प्रारूप का प्रकाशन गुरुवार को किया जाएगा। इन वार्डों के प्रारूप प्रकाशन के बाद 21 जुलाई से 3 अगस्त के बीच और आपत्तियों का निबटारा 25 जुलाई से 6 अगस्त के बीच होगा।