Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला
18-Jul-2025 02:51 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: राजधानी पटना की सड़कों पर शुक्रवार को सरकार विरोधी पोस्टरों देखे गए। इन पोस्टरों में एक बार फिर नीतीश सरकार से तीखा सवाल पूछा गया कि "बिहार में का बा?" पोस्टर के जरिए आरजेडी ने बिहार में बढ़ते अपराध और जदयू सांसद ललन सिंह की मटन पार्टी को लेकर सरकार और जेडीयू पर डबल अटैक किया है।
पोस्टरों में लिखा गया कि "बिहार में का बा? अपराधियों का राज बा। फिल्मी अंदाज में अस्पताल में गोलियों की बौछार बा।" यह हमला सीधे तौर पर गुरुवार को पारस अस्पताल में हुई फायरिंग की घटना को लेकर किया गया है। पोस्टर में पारस अस्पताल के सीसीटीवी के उस फुटेज को लगाया गया है, जिसमें पांच बदमाश पिस्टल के साथ 209 नंबर वार्ड में दाखिल हो रहे हैं।
पोस्टर में अस्पताल की तस्वीर के साथ ही केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के मटन भोज की तस्वीर भी लगाई गई है। उस पर लिखा गया है कि "सावन में सत्ता पक्ष का मटन भोज का बाहर बा।" इन पोस्टरों को आरजेडी नेता सनत कुशवाहा ने लगवाया है, जो कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र से आते हैं। यह पोस्टर एनडीए द्वारा "जंगलराज" के आरोपों के जवाब में लगाया गया है।
दरअसल, बीते दिनों लखीसराय में जेडीयू के कार्यक्रम में ललन सिंह ने लोगों को मटन भोज का न्योता दिया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और विपक्ष ने इसे लेकर जमकर हमला बोला। अब आरजेडी ने पोस्टर के जरिए सत्ता पक्ष को घेरा है और सवाल उठाया है कि जब राज्य में अपराध बेलगाम हो रहे हैं, तो सत्ता पक्ष त्योहार के नाम पर दावतों में व्यस्त क्यों है?