ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान

Home / politics / बिहार में मुसलमान वोटरों पर क्यों है कांग्रेस की खास नजर: अब शरबत...

बिहार में मुसलमान वोटरों पर क्यों है कांग्रेस की खास नजर: अब शरबत जहां फातिमा को बनाया महिला कांग्रेस का अध्यक्ष

24-Jul-2023 07:27 PM

By FIRST BIHAR EXCLUSIVE

PATNA: बिहार में कांग्रेस के महिला विंग के नये प्रदेश का एलान कर दिया गया है. डॉ.शरबत जहां फातिमा को बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है. कांग्रेस ने आज बिहार समेत देश के पांच राज्यों आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, त्रिपुरा और राजस्थान में महिला कांग्रेस के नये प्रदेश अध्यक्ष का मनोयन किया है. 


कांग्रेस के महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से जारी पत्र में लाल थांतिया कुमारी को आंध्र प्रदेश, शाइमा रैना को जम्मू-कश्मीर, शरबनी घोष चक्रवर्ती को त्रिपुरा और राखी गौतम को राजस्थान का महिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत किये जाने की जानकारी दी गयी है. बिहार में अब तक अमिता भूषण प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पद संभाल रही थी. हालांकि अखिलेश सिंह के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद अमिता भूषण ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. अब कांग्रेस ने उनके इस्तीफे को स्वीकार करते हुए नये प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की है.


मुसलमानों पर खास नजर

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने बिहार में अपने विधायक दल के नेता पद से अजीत शर्मा को हटाकर शकील अहमद खान को कुर्सी सौंपी थी. अब प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर भी मुसलमान को बिठा दिया गया है. जाहिर है कांग्रेस बिहार में मुसलमानों पर ज्यादा ध्यान दे रही है. सियासी हलके में सवाल उठ रहे हैं कि आखिरकार कांग्रेस की इस राजनीति का मतलब क्या है.


अमूमन कांग्रेस की ये परंपरा रही है कि किसी जाति-वर्ग का अगर कोई प्रमुख पद पर बैठा होता है तो उसी जाति से किसी दूसरे को कोई अन्य अहम पद नहीं दिया जाता है. इसी नीति के कारण अखिलेश सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस विधायक दल के नेता पद से अजीत शर्मा को हटा दिया गया था. दोनों एक ही जाति से आते हैं. लेकिन मुसलमानों को लेकर कांग्रेस ने अपने ही बनाये नियम को तोड़ा है. 


जानकारों की मानें तो कांग्रेस अगले लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार कर रही है. कांग्रेस का आलाकमान उस स्थिति को भी सोंच कर फैसला कर रहा है, जब अगले लोकसभा चुनाव में उसका तालमेल राजद या जेडीयू से नहीं हो पाये. 16 सांसदों वाले जेडीयू के महागठबंधन में आने के बाद इस गठजोड़ के समीकरण बदल गये हैं. कांग्रेस समझ रही है कि जेडीयू के महागठबंधन में शामिल होने के बाद अगले लोकसभा चुनाव की सीट शेयरिंग में उसे किनारे लगाने की कोशिश हो सकती है. 


बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने राजद की अगुआई वाले महागठबंधन में 9 सीटें ली थी. कांग्रेस आलाकमान इस बार भी कम से कम पिछले चुनाव जितनी ही सीट चाह रहा है. नीतीश के आने के नाम पर कांग्रेस ज्यादा से ज्यादा एक-दो सीटों पर समझौता कर सकती है. लेकिन सात से कम सीटों पर कांग्रेस के लड़ने का कोई सवाल ही नहीं उठता. ऐसे में महागठबंधन में टकराव होना तय है. तभी कांग्रेस आगे की तैयारी कर रही है. अगर महागठबंधन में फूट पड़ती है तो कांग्रेस की पकड़ मुसलमान वोटरों पर बनी रहे.