ब्रेकिंग न्यूज़

BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू

Home / politics / ‘बिहार में अभियान चलाकर गरीबों की जमीन कब्जा कर रहे यादव जाति के...

‘बिहार में अभियान चलाकर गरीबों की जमीन कब्जा कर रहे यादव जाति के लोग’ नवादा की घटना पर भड़के जीतनराम मांझी

19-Sep-2024 11:57 AM

By First Bihar

PATNA: नवादा के मांझी टोला में दलित बस्ती पर दबंगों द्वारा हमला और करीब एक सौ झोपड़ियों को जलाने की घटना के बाद बिहार की सियासत गर्म हो गई है। इस मामले को लेक पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इस बीच दलित नेता और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक जाति विशेष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।


गया सांसद और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि नवादा में मुसहर और चमार और दुसाध जाति के लोग वर्षों से एक जगह पर रहे हैं लेकिन विरोधी जाति के लोग, खासकर यादव जाति के जो लोग हैं वह जमीन कब्जा करने के लिए कुछ दुसाध जाति के लोगों को अपने साथ मिलाकर उन्हें आगे कर के इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने जब इस मामले में एक्शन लिया तो 12 लोग जो पकड़े गए हैं वह सभी यादव जाति के लोग हैं।


उन्होंने कहा कि इससे तो यही साबित हो रहा है कि समूचे बिहार में यादव जाति के लोग अभियान चलाकर एससी जाति के लोगों की जमीनों को चाहे वह उसपर रह रहे हैं या खाली जमीन है, उसको कब्जा कर उन जमीनों पर मकान बनाते हैं या उसे बेच देते हैं इसपर सरकार को ध्यान देने की जरुरत है।


मांझी ने कहा कि हम इस बात को शुरू से बोलते रहे हैं। जब बिहार विधानसभा के सदस्य थे तब भी विधानसभा में कहा था कि बिहार की पर्चा वाली 70 फीसद जमीन एक पार्टी विशेष लोगों के कब्जे में है और उन जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है उसपर सरकार ध्यान दे।