8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में इस योजना में बड़े बदलाव की संभावना, कर्मचारी संगठनों ने कर दी यह बड़ी मांग; जानिए.. 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में इस योजना में बड़े बदलाव की संभावना, कर्मचारी संगठनों ने कर दी यह बड़ी मांग; जानिए.. BIHAR NEWS : सिगरेट के धुएं की एक फूंक से भड़की आग,दो मोहल्लों के बीच पत्थरबाजी; इलाके में मचा हड़कंप 1 मार्च से होने जा रहे हैं ये 5 बड़े बदलाव: ट्रेन टिकट, LPG, UPI से सिम तक... अभी जान लें वरना होगा भारी नुकसान! ‘बाबू, सब सो जाएं तो रात में मिलने आ जाना’, शादीशुदा गर्लफ्रेंड से ईश्कबाजी युवक को पड़ी भारी, महिला के पति ने पीट-पीटकर ले ली जान IRCTC Scam : लालू यादव के लिए आज अहम दिन, राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी महत्वपूर्ण सुनवाई; कोर्ट ने तय किया था आरोप Darbhanga Airport News : दक्षिण भारत के एक और शहर से सीधे जुड़ा दरभंगा, अप्रैल से शुरू होगी नई डायरेक्ट फ्लाइट 'सर प्लीज छोड़ दीजिए न...' क्लासरूम में गोद में बैठाकर लड़की के साथ टीचर कर रहा था गंदा काम; अब स्टूडेंट ने उठाया यह कदम तो... Patna News : मच्छर कॉइल से लगी आग, पटना में घर के अंदर महिला की जलकर मौत; मातम का माहौल Road Safety India : एक गलती और DL रद्द! अब चालान नहीं, नंबर कटते ही सस्पेंड होगा ड्राइविंग लाइसेंस
13-Jan-2026 10:41 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार की राजनीति में मकर संक्रांति का त्योहार आते ही सियासत तेज हो जाती है। ऐसे कई मौके आए जब दही-चूड़ा भोज के बहाने सियासी खिचड़ी पकाई गई। एक बार फिर से बिहार में दही-चूड़ा भोज के बहाने जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू है। जेडीयू ने जहां विपक्ष के विधायकों के लिए सभी दरवाजे खोल दिए हैं तो वहीं कांग्रेस और आरजेडी के विधायकों पर बीजेपी की पैनी नजर है।
दरअसल, बिहार कांग्रेस की तरफ से सोमवार को प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया था। इस भोज में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता तो शामिल हुए लेकिन पार्टी के सभी 6 विधायकों ने इस भोज से किनारा कर लिया। दलीलें दी गईं कि किसी कारण वश विधायक दही-चूड़ा भोज में शामिल नहीं हो सके।
अब इसको लेकर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस के दही-चूड़ा भोज में पार्टी के सभी 6 विधायकों के शामिल नहीं होने पर जेडीयू ने उनके लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं। उधर, लोजपा (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान ने पहले ही कह दिया है कि कांग्रेस और आरजेडी के विधायक उनकी और उनकी पार्टी के नेताओं के संपर्क में हैं और किसी भी वक्त पाला बदल सकते हैं।
बिहार सरकार में जेडीयू कोटे के मंत्री जमा खान ने कांग्रेस विधायकों को खुला ऑफर दे दिया है और कहा है कि अगर वह जेडीयू में आते हैं तो पार्टी बाहें खोलकर उनका स्वागत करेगी। जमा खान ने कहा कि जेडीयू में सबके लिए दरवाजा खुला है, कोई कहीं जा सकता है। हमारे नेता के साथ सब लोग काम करना चाहता हैं। अगर वह आते हैं तो उनका स्वागत है और हमारा दरवाजा उनके लिए खुला है।
वहीं पटना पहुंचे बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने कांग्रेस के दही-चूड़ा भोज से विधायकों के गायब रहने के सवाल पर कहा कि कांग्रेस डूब चुकी है इसलिए उसके विधायकों का दही-चूड़ा भोज में शामिल नहीं होना कोई बहुत बड़ी बात नहीं है। यह राहुल गांधी के कारण है। राहुल गांधी वियतनाम घूम रहे हैं और तेजस्वी यादव विदेश घूम रहे हैं जबकि एनडीए को विकास करने से फुर्सत नहीं है।
फर्स्ट बिहार के लिए पटना से प्रेम राज की रिपोर्ट..