ब्रेकिंग न्यूज़

Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल

Home / politics / Bihar Politics: सीट शेयरिंग से पहले महागठबंधन में महासंग्राम, CPI (ML) ने इतनी...

Bihar Politics: सीट शेयरिंग से पहले महागठबंधन में महासंग्राम, CPI (ML) ने इतनी सीटों पर दावा ठोका; तेजस्वी यादव की टेंशन बढ़ी

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान तेज हो गई है। कांग्रेस, वीआईपी के बाद अब माले ने भी 40 सीटों पर दावा ठोक दिया है, जिससे तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं।

08-Sep-2025 04:21 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्षी गठबंधन में टिकट बंटवारे को लेकर गहमागहमी बनी हुई है। एनडीए और महागठबंधन में शामिल दल अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए अपने सहयोगियों पर दवाब बना रहे हैं। इस बीच महागठबंधन में सीट शेयरिंग से पहले महासंग्राम छिड़ गया है। सीपीआई माले में 40 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा पेश कर दिया है। माले के इस दावे के बाद महागठबंधन में टेंशन बढ़ गई है।


दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर महागठबंधन में सीटों की दावेदारी शुरू हो गई है। कांग्रेस और वीआईपी के बाद अब सीपीआई (एमएल) यानी माले ने भी 40 सीटों पर दावा ठोक दिया है। पार्टी के राज्य सचिव कॉमरेड कुणाल ने कहा है कि माले को 40 सीटें चाहिए, जिनकी लिस्ट महागठबंधन नेतृत्व को सौंप दिया गया है।


मोतिहारी में बकायदा प्रेस कॉन्फ्रेस आयोजित कर सीपीआई (एमएल) के राज्य सचिव कॉमरेड कुणाल ने इसकी जानकारी मीडिया को दी है। कॉमरेड कुणाल ने कहा है कि उनकी पार्टी ने 40 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की है। उनकी तरफ से इसकी लिस्ट महागठबंधन की को-ऑर्डिनेशन कमेटी को सौंप दी गई है। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जहां से उनकी पार्टी को लड़ाया गया वहां महागठबंधन को मजबूती मिली है। पार्टी के साथ साथ महागठबंधन को भी इसका फायदा मिला है।


बता दें कि महागठबंधन में शामिल कांग्रेस पहले ही 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की अपनी मंशा जाहिर कर चुकी है। वहीं मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी ने भी 60 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा पेश कर चुकी है। पार्टी के चीफ मुकेश सहनी ने तो खुद को डिप्टी सीएम पद का उम्मीदवार भी घोषित कर दिया है।


चुनाव से पहले ही सहनी लगातार सार्वजनिक मंच से खुद को महागठबंधन का डिप्टी सीएम उम्मीदवार बता रहे हैं। अब महागठबंधन में शामिल माले ने भी 40 सीटों की लिस्ट को-ऑर्डिनेशन कमेटी को सौंप दी है। ऐसे में सीटों के बंटवारे को लेकर आरजेडी और तेजस्वी यादव की टेंशन बढ़ती दिख रही है।