Bihar News: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। सत्र के तीसरे दिन दोनों ही सदनों में कार्यवाही जारी है। बिहार विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान सदस्य संजीव कुमार सिंह ने सदन में विभागों के बीच समन्यवय की कमी का मामला उठाया और बताया कि समन्यवय की कमी के कारण विकास बाधित हो रहा है।
विधान परिषद सदस्य संजीव कुमार सिंह ने सवाल का समर्थन करते हुए आरजेडी के सदस्य सुनील कुमार सिंह ने भी सदन को बताया कि ऐसी ही स्थिति पूरे बिहार में है। आप कई जिलों में जाइएगा तो देखिएगा कि रोड है नीचे और जो नया नाला बन रहा है वह बन रहा है ऊपर।
उन्होंने कहा कि अगर उसे तोड़ा नहीं जा सकता है तो कोई ऐसा सिस्टम डेपलप करना चाहिए कि सड़का का पीना सीधे नाले में जा सके। उन्होंने कहा कि पटना तो महज एक उदाहरण है, पूरे राज्य का वही हाल है।
विभागीय मंत्री नीतीश मिश्रा ने इसका जवाब देते हुए बताया कि जो सड़के नीचे हैं नगर निगम द्वारा उसका एग्जीक्यूशन किया जा रहा है। जहां तक डिपार्टमेंड में को-ऑर्डिनेशन की बात है तो यह होना चाहिए। यह बहुत ही बेहतर अप्रोच है किसी भी कार्य को करने का। नगर विकास विभाग इसको सुनिश्चित करेगा।