ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
09-Sep-2020 05:10 PM
PATNA: जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने पटना स्थित अपने पार्टी कार्यालय में ऐलान किया कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगें. साथ ही कोरोना काल में चुनाव कराने के इस निर्णय पर चुनाव आयोग, केंद्र सरकार व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा. कहा कि देश समेत प्रदेश भी कोरोना से कराह रही है. ऐसे में मुख्यम़ंत्री नीतीश कुमार चुनाव को लेकर बेचैन हैं. अगर चुनाव की वजह से प्रदेश का कोई भी परिवार इसकी जद में आयेगा तो हामारी पार्टी चुप नहीं बैठेगी. हम चुनाव आयोग, केंद्र सरकार व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तीनों पर 302 का मुकदमा करेंगे.
जनतांत्रिक विकास पार्टी के अध्यक्ष अनिल कुमार ने आगे कहा कि हमारा चुनाव चिन्ह बदल गया. पहले हमारा चुनाव चिन्ह सिलाई मशीन था. अब चुनाव आयोग ने उसे बदल कर ईंट कर दिया है. हम ईंट छाप के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगें. हमारी पार्टी 243 सीटों पर बिना किसी गठबंधन के लड़ेगी. हमारे कार्यकर्ता प्रदेश भर में नीतीश सरकार के 15 वर्षों के शासनकाल में किये कार्यों का लेखा जोखा मांगेेगी. हम उनके 15 साल के शासन से जुड़े 15 सवाल का जबाव से जुड़े सीरीज की शुरुआत कर जबाव मांगेंगे. हम 15 सवालों के माध्यम से बतायेंगे कि किस प्रकार उन्होंने प्रदेश को पीछे पहुंचाया. साथ ही यह भी सवालों में होगा कि वह अक्सर प्रदेश को ठगते रहे हैं. साथ ही दलितों के नाम पर वोटबैंक की राजनीति कर उन्हें बेवकूफ बनाया. चुनाव के इस दौर में उन्होंने फिर से दलित प्रेम का राग अलापा. नीतीश कुमार ने कहा अगर दलितों के घर में किसी की हत्या हो जाये तो परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी देंगे. मैं मुख्यमंत्री से सवाल पूछना चाहता हूं. अगर किसी दलित परिवार में कई लोग हैं. जो परेशानी में हैं. उनमें से एक की हत्या हो तभी उनका भला होगा. आप ऐसा प्रदेश बनाना चाहते हैं. मुझे लगता है कि दलितों पर होने वाले जुल्म के लिए उन्हें स्पीडी ट्रायल की सुविधा देनी चाहिए ताकि उन्हें न्याय मिल पाये.
जनतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष अनिल कुमार ने आगे केंद्र सरकार पर भी सवाल उठाये. कहा देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ रही है. जीडीपी माइनस 23 प्रतिशत आ गया. चीन सीमा में घुस गया है. साथ ही प्रतिदिन 90 हजार से अधिक कोरोना मरीज पाये जा रहे हैं. सरकार इन मामलों पर नियंत्रण नहीं कर पा रही. ऐसे में प्रदेश का चुनाव हो रहा है.