पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड
21-Jun-2025 11:43 AM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा दांव खेल दिया है। सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि को तीन गुना बढ़ा दिया है। सीएम नीतीश कुमार ने खुद इसका एलान किया है। विधानसभा चुनाव से पहले बिहार सरकार का यह फैसला बड़े मास्टर स्ट्रोक के तौर पर देखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा, "मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत विधवा महिलाओं, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को अब हर महीने 400 रु० की जगह 1100 रु० पेंशन मिलेगी। सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी। सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि महीने की 10 तारीख को भेजना सुनिश्चित किया जाएगा। इससे 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को काफी मदद मिलेगी"।
दरअसल, बिहार में लंबे समय से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि को बढ़ाने की मांग उठ रही थी। पहले सरकार द्वारा इस योजना के तहत हर महीने मात्र 400 रुपए विधवा महिलाओं, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को पेंशन के तौर पर देती थी। विपक्ष आगामी विधानसभा चुनाव में इसे बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी में था लेकिन सरकार ने अहम फैसला लेते हुए चुनाव से पहले बड़ा दांव खेल दिया।
बता दें कि विपक्षी दल खासकर आरजेडी और कांग्रेस विधानसभा चुनाव को देखते हुए लोकलुभावन वादे जनता से कर रहे थे। तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि अगर बिहार में उनकी सरकार बनती है तो वह सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि को बढ़ा देंगे लेकिन इससे पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा दांव खेल दिया और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत विधवा महिलाओं, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को अब हर महीने 400 रु० की जगह 1100 रु० पेंशन देने का एलान कर दिया है।