सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
07-Oct-2025 02:05 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार में चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद सभी राजनीतिक दलों में बैठकों का दौर तेज हो गया है। अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गई हैं।
इसी सिलसिले में पटना के एक होटल में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की अहम बैठक हुई। यह बैठक बंद कमरे में आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और विधायक दल के नेता शकील अहमद खान शामिल रहे।
सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में आगामी चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया गया। पार्टी प्रत्येक सीट पर उम्मीदवारों के चयन को लेकर बारीकी से चर्चा कर रही है। माना जा रहा है कि उम्मीदवारों की सूची आज ही तैयार कर ली जाएगी।
बैठक के बाद कांग्रेस नेता इस लिस्ट को लेकर आज ही दिल्ली रवाना हो सकते हैं। बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक प्रस्तावित है, जिसमें बिहार विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई जा सकती है।