ब्रेकिंग न्यूज़

Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त

Home / politics / Bihar Politics: ‘14 नवंबर को बिहार की जनता चार्जशीटेड राजकुमार का अहंकार तोड़ेगी’,...

Bihar Politics: ‘14 नवंबर को बिहार की जनता चार्जशीटेड राजकुमार का अहंकार तोड़ेगी’, रोहित कुमार सिंह का तेजस्वी पर बड़ा हमला

Bihar Politics: युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह ने महागठबंधन के सीएम इन-वेटिंग उम्मीदवार तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार की जनता चार्जशीटेड तेजस्वी यादव को स्वीकार नहीं करेगी और 14 नवंबर को उन्हें करारी शिकस्त मिलेगी।

23-Oct-2025 04:45 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह ने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने तेजस्वी को महागठबंधन का सीएम इन-वेटिंग उम्मीदवार घोषित करने पर तंज कसते हुए कहा कि बहुत देर कर दी हुजूर आते आते।


रोहित ने बताया कि प्रथम चरण का नामांकन समाप्त हो चुका है, लेकिन चार्जशीटेड तेजस्वी अभी तक एसी रूम से बाहर नहीं आ पाए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार लोकतंत्र और बाबासाहब अंबेडकर के संविधान में विश्वास रखने वाले लोगों की धरती है, और वे राजकुमार को स्वीकार नहीं करेंगे।


उन्होंने साफ किया कि कन्विक्टेड लालू यादव के चार्जशीटेड राजकुमार तेजस्वी यादव को बिहार की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। रोहित ने कहा कि बिहार की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मजबूती से खड़ी है।


अंत में रोहित कुमार सिंह ने जोर देकर कहा कि 14 नवंबर को बिहार की जनता चार्जशीटेड राजकुमार तेजस्वी यादव के अहंकार को चूर-चूर कर देगी।