ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / politics / इमामगंज से जीतन राम मांझी और बाराचट्टी से ज्योति देवी चुनाव जीती, रिश्ते...

इमामगंज से जीतन राम मांझी और बाराचट्टी से ज्योति देवी चुनाव जीती, रिश्ते में लगते हैं समधी और समधन

10-Nov-2020 06:08 PM

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के वोटों की जारी है. इस बीच कई जगहों से उम्मीदवार जीत रहे हैं. कई रिश्तेदार भी चुनाव जीत रहे हैं.   इस चुनाव में समधी और समधन चुनाव जीत गए हैं. दोनों ही एक पार्टी से चुनावी मैदान में थे. 

इमामगंज से मांझी जीते

हम पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी चुनाव जीत गए हैं. वह इमामगंज से अपने पार्टी से चुनाव लड़ रहे थे. मांझी ने आरजेडी के उम्मीदवार उदय नारायण चौधरी को हराया है. जीत के बाद मांझी ने कहा कि जीत का आशीर्वाद देने के लिए इमामगंज की जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद. आज आपने साबित कर दिया कि आपसे ही HAM है. शांति जीती,आशांति हारी. 

बाराचट्टी से मांझी की समधन जीती

बाराचट्टी से हम पार्टी के टिकट पर जीतन राम मांझी की समधन ज्योति देवी चुनाव जीत गई हैं. समधन को जिताने के लिए जीतन राम मांझी ने भी चुनाव प्रचार किया था. ज्योति देवी ने आरजेडी के उम्मीदवार समता देवी को हराया हैं. समता देवी 2015 में भी यहां से विधायक थी, लेकिन वह इस बार ज्योति देवी से हार गई हैं. शुरूआत में समता देवी आगे चल रही थी, लेकिन बाद में बाजी पलट गई और ज्योति देवी चुनाव जीत गई.