साहिबगंज से अगवा 3 नाबालिगों को जमालपुर रेल पुलिस ने किया बरामद, तीनों को सुरक्षित परिजनों के किया हवाले शिवहर: लापता 12 साल के बच्चे को पुलिस ने एक घंटे के भीतर किया बरामद, परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान शराबबंदी वाले बिहार में होली की तैयारी में जुटे माफिया: गिट्टी लदे हाईवा से 50 लाख की शराब बरामद हड़ताल खत्म करने की अपील, विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों से कहा..पहले काम पर लौटें, तब मांगों पर किया जाएगा विचार Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Crime News: मुजफ्फरपुर ड्रम हत्याकांड, 5 साल पहले युवक ने बेरहमी से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से डीजल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
16-Sep-2025 01:21 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज़ हो गई हैं। सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हैं और इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने एक बड़ा जनसंपर्क अभियान शुरू किया है।
बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन और संघर्षों पर आधारित फिल्म ‘चलो जीते हैं’ को बिहार के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में दिखाने का फैसला किया है। यह फिल्म राज्य भर में जनता को दिखाई जाएगी ताकि प्रधानमंत्री मोदी की जीवन यात्रा से लोगों को प्रेरणा मिल सके।
इस अभियान की शुरुआत मंगलवार को पटना के गांधी मैदान से हुई, जहां से 243 'सेवा रथों' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इन रथों के जरिए हर विधानसभा क्षेत्र में यह फिल्म दिखाई जाएगी और पार्टी का सेवा संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
बीजेपी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा कि “सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत गांधी मैदान, पटना से ‘चलो जीतें हैं’ अभियान के तहत 243 सेवा रथों को रवाना किया गया। ये सिर्फ वाहन नहीं, बल्कि संगठन की उस सोच का प्रतीक हैं जो हर नागरिक तक सेवा और समर्पण का संदेश पहुंचाने का संकल्प रखते हैं।”
बता दें कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है और बीजेपी इसे 'सेवा पखवाड़ा' के रूप में मना रही है। इस मौके पर शुरू किया गया यह अभियान चुनाव से पहले जनता के बीच पार्टी की छवि को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ी कोशिश माना जा रहा है। बीजेपी का कहना है कि यह फिल्म लोगों को यह सिखाएगी कि सेवा, संघर्ष और संकल्प ही समाज में वास्तविक बदलाव लाने की ताकत रखते हैं।