बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट
26-Jul-2025 08:20 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार के पूर्व मंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि इस बार वे महुआ विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ेंगे।
तेज प्रताप ने बताया कि उन्होंने 'टीम तेज प्रताप यादव' नाम से एक ओपन प्लेटफॉर्म तैयार किया है, जो कोई राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि एक सामाजिक मंच है। इसका उद्देश्य सभी वर्गों, खासकर युवाओं को जोड़ना और उन्हें प्रतिनिधित्व देना है। उन्होंने कहा कि हमारा दरवाजा सबके लिए खुला है।
हालांकि, तेज प्रताप ने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल किसी नई पार्टी की लॉन्चिंग की योजना नहीं है। उनका कहना है कि वे महुआ को लेकर भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं और महुआ को हम जिला बनाएंगे, यह हमारी कर्मभूमि है। उन्होंने कहा कि अगर आरजेडी ने किसी और को टिकट दिया, तो जनता उसे हराने का काम करेगी।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि तेज प्रताप का यह कदम न सिर्फ आरजेडी के लिए नई चुनौती बन सकती है, बल्कि महुआ सीट पर दिलचस्प मुकाबले की भी नींव रखता है। बता दें कि बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। ऐसे में अक्टूबर-नवंबर के महीने में बिहार में विधानसभा के चुनाव कराए जा सकते हैं।