Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त
25-Oct-2025 02:18 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राजद को बड़ा झटका लगा है। पार्टी की पूर्व महिला प्रदेश अध्यक्ष प्रतिमा कुशवाहा ने 25 अक्टूबर 2025 को बीजेपी का दामन थाम लिया। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
बीजेपी में शामिल होने के बाद प्रतिमा कुशवाहा ने अपनी पुरानी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजद में सिर्फ परिवार की पूछ है और कुछ बाहरी लोग पार्टी और परिवार दोनों को तोड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लालू प्रसाद यादव की पार्टी अब पहले जैसी नहीं रही और मैं छठी मैया से आशीर्वाद मांगती हूं कि एनडीए गठबंधन की सरकार बने, ताकि बिहार में विकास का पहिया तेजी से आगे बढ़े।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि मतदाताओं ने मोदी जी की गारंटी और नीतीश कुमार के विकास एवं कानून के राज पर भरोसा जताकर अपना मन बना लिया है। प्रतिमा कुशवाहा ने राजद पर परिवारवाद और पैसे के बोलबाला का आरोप भी लगाया और कहा कि राजद ने केवल परिवार को आरक्षण दिया, जबकि एनडीए ने व्यापक आरक्षण सुनिश्चित किया है।