ब्रेकिंग न्यूज़

Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त

Home / politics / Bihar Election 2025: लालू के गढ़ में गरजे सीएम नीतीश, गिनाई सरकार की...

Bihar Election 2025: लालू के गढ़ में गरजे सीएम नीतीश, गिनाई सरकार की उपलब्धियां; विरोधियों पर जमकर बरसे

Bihar Election 2025: गोपालगंज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू यादव के गढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और आरजेडी पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने सरकार की नीतियों की चर्चा की।

22-Oct-2025 03:30 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Election 2025: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के गृह जिले गोपालगंज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और लालू परिवार पर जमकर निशाना साधा। 


सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 से पहले बिहार की स्थिति बेहद खराब थी, लोग शाम को घर से निकलने में डरते थे। लेकिन पिछले 20 वर्षों में बिहार ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में अब तक पांच लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। 


उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई नए मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं। आम जनता को राहत देते हुए 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त की गई है। वहीं वृद्धा पेंशन में बढ़ोतरी और महिलाओं को रोजगार देने पर भी सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार पुलिस में जितनी महिलाओं की संख्या है, उतनी पूरे भारत के किसी भी राज्य में नहीं है। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लिए बराबरी से काम किया है। मुस्लिम समुदाय के लिए कब्रिस्तान की घेराबंदी की गई, तो मंदिरों की चाहरदीवारी भी बनवाई गई। पहले हिंदू-मुस्लिम के नाम पर राजनीति होती थी, लेकिन अब सब खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री ने अपने भाषण के दौरान नरेंद्र मोदी की भी सराहना की और कहा कि प्रधानमंत्री बिहार के विकास में काफी मदद कर रहे हैं।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज