नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन
11-Nov-2025 03:08 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद उम्मीदवार और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा चुनाव प्रक्रिया और सुरक्षा बलों की तैनाती को लेकर लगाए गए आरोपों के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने हमलावर रुख अपनाया है।
जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव खराब मौसम में प्रचार के लिए घर से बाहर नहीं निकलते और अब हार का बहाना खोज रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अनर्गल बयान देकर तेजस्वी राजनीति में “सरेंडर, सरेंडर” कर रहे हैं और राघोपुर से उनकी हार तय है।
दरअसल, तेजस्वी यादव ने सोमवार को चुनाव आयोग पर हमला करते हुए कहा था कि पहले चरण में कितनी महिलाओं और पुरुषों ने मतदान किया, इसकी जानकारी चार दिन बाद भी नहीं दी गई। उन्होंने काउंटिंग सेंटर के स्ट्रॉन्ग रूम में सीसीटीवी बंद होने का आरोप भी लगाया और दावा किया कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित भाजपा शासित राज्यों से 208 कंपनियों के पुलिस बल तैनात किए गए और 68 प्रतिशत पर्यवेक्षक भाजपा शासित राज्यों से आए हैं।
जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने जवाब में कहा कि महनार और लालगंज में राजद के उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों ने स्ट्रॉन्ग रूम में किसी गड़बड़ी की पुष्टि नहीं की है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस बार भी नीतीश कुमार के पक्ष में मतदान रुझान स्पष्ट है। जेडीयू ने महिलाओं में बढ़ते मतदान प्रतिशत और मतदाताओं के खुले तौर पर विकास के पक्ष में वोट डालने का उदाहरण भी दिया।