बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
13-Oct-2025 01:21 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: महागठबंधन में सीट शेयरिंग से पहले ही भाकपा माले उम्मीदवारों के नामांकन का एलान कर रहा है। भाकपा माले ने पटना की दीघा सीट से भी उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया है। इस सीट से भाकपा माले ने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन दिव्या गौतम को अपना उम्मीदवार बनाया है।
दरअसल, सीटों के बंटवारे में हो रही देरी से महागठबंधन में शामिल दलों का धैर्य जवाब दे रहा है। भाकपा माले सीट शेयरिंग का फार्मूला तय होने से पहले ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही है। घोसी सीट से अपने उम्मीदवार का एलान करने के बाद पटना के पालीगंज सीट से उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। जिसको लेकर आरजेडी और माले में टशन दिख रहा है।
इसी बीच भाकपा माले ने पटना की एक और सीट दीघा विधानसभा से उम्मीदवार के तौर पर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन दिव्या गौतम को अपने उम्मीदवार के तौर पर उतार दिया है। दिव्या गौतम दीघा विधानसभा सीट से 15 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। बता दें कि दीघा सीट भाकपा माले की ही सीट है लेकिन सीट शेयरिंग से पहले उम्मीदवारों के एलान से सवाल खड़े हो रहे हैं।
बताते चले कि बिहार की राजनीति में इस बार नया चेहरा बनकर उभरी हैं दिव्या गौतम मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की ममेरी बहन और वामपंथी छात्र राजनीति से निकली युवा नेता। सीपीआई(एमएल) ने उन्हें पटना जिले की दीघा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। दिव्या न केवल शिक्षित और विचारधारा से प्रेरित उम्मीदवार हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है, वहीं वीमेंस कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर और बाद में 64वीं बीपीएससी परीक्षा पास कर आपूर्ति निरीक्षक के पद तक पहुंचीं। लेकिन सरकारी नौकरी छोड़ उन्होंने सामाजिक कार्य और शोध का रास्ता चुना है।