ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

Bihar Election 2025: बिहार में नामांकन के दौरान दो पार्टियों के समर्थकों के बीच भिड़ंत, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 के तहत बेगूसराय में नामांकन के दौरान कांग्रेस और एनडीए समर्थकों के बीच जमकर भिड़ंत हो गई। लात-घूंसे और नारेबाजी के बाद स्थिति बेकाबू हुई, तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

16-Oct-2025 02:23 PM

By HARERAM DAS

Bihar Election 2025: बिहार के बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है, जहां तेघरा अनुमंडल कार्यालय के समीप उस वक्त अफरातफरी मच गई जब दो पार्टियों के समर्थक नॉमिनेशन के दौरान आपस में भिड़ गए। दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लात-घूसें चले। जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।


दरअसल, कांग्रेस के युवा प्रदेश अध्यक्ष गरीबदास और बिहार सरकार के खेल मंत्री एवं एनडीए प्रत्याशी सुरेंद्र मेहता अपने-अपने समर्थकों के साथ बछवारा विधानसभा क्षेत्र से नामांकन करने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों दलों के समर्थकों के बीच पहले तो नारेबाजी शुरू हुई, लेकिन कुछ ही देर में माहौल तनावपूर्ण हो गया। 


स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर मौजूद पुलिस बल ने नियंत्रण पाने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। बताया जा रहा है कि लाठीचार्ज के दौरान कई लोगों को हल्की चोटें आईं और कुछ देर के लिए वहां अफरातफरी का माहौल बना रहा। स्थिति को संभालने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को वहां से हटाया और नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्वक संपन्न कराया।