Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
17-Jun-2025 02:53 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने राज्य की सियासत में एंट्री की तैयारी कर ली है। पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को पटना पहुंचकर बड़ा ऐलान किया कि आप बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ेगी।
संजय सिंह ने कहा कि, बिहार में आप अपने उम्मीदवार उतारेगी। सीटों के तालमेल और रणनीति को लेकर पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व और स्थानीय इकाई मिलकर निर्णय लेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी अब बिहार में संगठन को मजबूत करने पर जोर दे रही है।
इस दौरान संजय सिंह ने बीजेपी-जेडीयू गठबंधन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, सुशासन के दावों की पोल हर रोज खुल रही है। पीएम मोदी बिहार में प्यार जताते हैं, लेकिन दिल्ली में बीजेपी नेता बिहार के लोगों को दुश्मन समझते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में वर्षों से रह रहे बिहार और यूपी के लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया, उन्हें बांग्लादेशी कहकर अपमानित किया गया। संसद में इस मुद्दे को उठाने का जिक्र करते हुए संजय सिंह ने कहा कि, बिहार के लोगों से हम अपील करते हैं कि जो पार्टी दिल्ली से आपको भगाना चाहती है, उसे बिहार से बाहर का रास्ता दिखाइए।
बता दें कि बिहार में फिलहाल आम आदमी पार्टी का कोई बड़ा जनाधार नहीं है, लेकिन पार्टी का फोकस संगठन विस्तार और स्थानीय नेतृत्व को खड़ा करने पर है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आप चुनाव में किसी गठबंधन का हिस्सा बनती है या अकेले चुनाव मैदान में उतरती है।