Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्वी क्षेत्रीय परिषद के लिए सदस्य और सलाहकार की नियुक्ति किया है. इस संबंध में आज 5 अगस्त को गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है.
विजय चौधरी और टाईगर को मिली बड़ी जिम्मेदारी
बिहार सरकार ने सूबे के डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और विधि मंत्री संजय सिंह टाईगर को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद के सदस्य के तौर पर नामित किया है. इस संबंध में सरकार ने अधिसूचना जारी कर दिया है. साथ ही इस परिषद के सलाहकार के रूप में बिहार सरकार ने अपने मुख्य सचिव और गृह सचिव को नामित किया है.
केंद्रीय गृह मंत्री होते हैं परिषद के अध्यक्ष
पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (Eastern Zonal Council) राज्य पुनर्गठन अधिनियम,1956 के तहत गठित एक वैधानिक सलाहकार निकाय है.सदस्य राज्यों में बिहार, ओडिशा,झारखंड और पश्चिम बंगाल शामिल है. इस परिषद का मुख्यालय प. बंगाल की राजधानी कोलकाता में है. केंद्रीय गृह मंत्री इस परिषद के अध्यक्ष होते हैं। सदस्य राज्यों के मुख्यमंत्री बारी-बारी से एक वर्ष के लिए इसके उपाध्यक्ष बनते हैं।
पूर्वी क्षेत्रीय परिषद का कार्य मुख्य रूप से इन राज्यों के बीच आर्थिक और सामाजिक योजना में सहयोग बढ़ाना,अंतर-राज्यीय विवादों, सीमाओं और आर्थिक मामलों पर विचार-विमर्श करना और बुनियादी ढांचे, परिवहन, और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों का समाधान खोजना है.