मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
20-Oct-2025 02:57 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर हत्या के एक मामले को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर झंझारपुर प्रखंड के अररिया संग्राम निवासी शिव कुमार चौपाल के पुत्र आदित्य चौपाल की हत्या को जिहादी मानसिकता से जुड़ा बताते हुए सवाल खड़े किए हैं।
गिरिराज सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा.. “दिवाली से पहले बेरहमी से बुझा दिया गया एक दलित परिवार का चिराग! झंझारपुर प्रखंड के अररिया संग्राम निवासी शिव कुमार चौपाल के पुत्र आदित्य चौपाल की नृशंस हत्या की गई। यह जिहादी घटना दिल दहला देने वाली है। पिपरौलिया निवासी मोहम्मद फैय्याज व उसके साथियों में ऐसी दरिंदगी की हिम्मत कहां से आई? सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश की गहराई से जांच होनी चाहिए।
केंद्रीय मंत्री की इस पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गई है। गिरिराज सिंह ने इस घटना को सामाजिक सौहार्द पर हमला बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं गिरिराज सिंह ने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज को तोड़ने की कोशिश हैं और सरकार को इस पर कठोर रुख अपनाना चाहिए।
