ब्रेकिंग न्यूज़

Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त

Home / politics / Bihar Politics: बिहार की कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, पीएम...

Bihar Politics: बिहार की कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, पीएम मोदी और छठ महापर्व पर गलत बयानबाजी पड़ी भारी

Bihar Politics: मुजफ्फरपुर की अदालत में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। आरोप है कि उन्होंने चुनावी सभा के दौरान पीएम मोदी और छठ महापर्व पर आपत्तिजनक बयान देकर करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया।

30-Oct-2025 12:58 PM

By MANOJ KUMAR

Bihar Politics:  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां काफी देत हो गईं हैं। पक्ष और विपक्ष के नेता एक-दूसरे के ऊपर हमले बोल रहे हैं। इस दौरान भाषा की मर्यादा भी तार-तार हो रही है। बिहार में चुनावी सभा के दौरान पीएम मोदी और छठ महापर्व पर गलत बयानबाजी करना कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भारी पड़ गया है। उनके खिलाफ मुजफ्फरपुर की कोर्ट में परिवाद दायर कराया गया है।


दरअसल, बीते 29 अक्टूबर को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मुजफ्फरपुर के सकरा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छठ महापर्व को लेकर बयानबाजी की थी। इसको लेकर अधिवक्ता सुधीर ओझा ने राहुल गांधी के खिलाफ मुजफ्फरपुर कोर्ट में परिवार दाखिल कराया है और उनके खिलाफ केस चलाने की मांग अदालत से की है। 


अधिवक्ता सुधीर ओझा ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने मझौलिया हाट में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि चुनाव जीतने के लिए पीएम मोदी कुछ भी कर सकते हैं। अगर आप चुनाव से पहले नाचने के लिए कहोगे तो वह मंच पर आकर डांस करने लगेंगे। चुनाव के बाद नजर नहीं आएंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि छठ पर्व पर पीएम मोदी ड्रामा कर रहे हैं।


परिवादी अधिवक्ता सुधीर ओझा ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी के इस बयान से करोड़ों हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंची है। पीएम मोदी के सम्मान को ठेस पहुंचाने और देश को अपमानित करने के उद्देश्य से ही राहुल गांधी ने इस तरह का बयान दिया है। शिकायतकर्ता ने कोर्ट से राहुल गांधी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 223 के तहत केस चलाने और गिरफ्तार करने की मांग की है।