Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू
11-Jan-2021 07:49 AM
PATNA : विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद लगातार कांग्रेस अंदरूनी विवाद का सामना कर रही है. चुनाव में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाना कांग्रेस में गुटबाजी को बढ़ा रहा है लेकिन अब नए प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति के बाद बिहार कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है. बिहार कांग्रेस के नए प्रभारी भक्त चरण दास 3 दिनों के दौरे पर आज पटना आने वाले हैं.
भक्त चरण दास आज पटना पहुंचेंगे और 3 दिनों तक पटना में रहकर वह कई बैठकों के जरिए पार्टी की स्थिति समझने का प्रयास करेंगे. इस दौरान वह बिहार प्रदेश कांग्रेस वर्किंग कमेटी एडवाइजरी कमिटी के साथ साथ सभी सांसदों विधायकों के साथ बातचीत करेंगे. इसके बाद वह पार्टी के प्रमुख नेताओं से वन टू वन मीटिंग भी करेंगे.
बिहार दौरे के ठीक पहले भक्त चरण दास ने स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी बिहार में बेहद मजबूत है और टूट को लेकर चल रही तमाम खबरें भ्रामक है. भक्त चरण दास ने कहा है कि उनकी बातचीत पार्टी के सभी विधायकों से हो चुकी है और बिहार में कांग्रेस का विधायक दल पूरी तरह एकजुट है. भक्त चरण दास ने कहा है कि मेरी प्राथमिकता बिहार में मजबूत संगठन को खड़ा करना है. प्रखंड स्तर तक कांग्रेस से कैसे मजबूत बने इसके लिए हम सभी मिलकर काम करेंगे. उन्होंने कहा है कि महागठबंधन में कांग्रेस बनी रहेगी. पार्टी नेताओं के साथ बिहार में संगठन के प्रदेश प्रभारी बदलाव की रूपरेखा भी तय करेंगे.