Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल
27-Mar-2026 03:14 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कब इस्तीफा देंगे ? विधान परिषद की सीट कब छोड़ेंगे ? इसको लेकर राजनीतिक चर्चा कई दिनों से जारी थी. राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद इस तरह के सवाल लगातार उठ रहे थे. अब इन चर्चाओं पर जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने विराम लगा दिया है. उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि नीतीश कुमार कब पद छोड़ रहे हैं.
जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने आज पटना में पत्रकारों से बातचीत में नीतीश कुमार के इस्तीफे को लेकर स्टैंड क्लियर किया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के विधान परिषद सदस्य से इस्तीफे को लेकर संवैधानिक प्रक्रिया पहले से तय है,14 दिनों में पद छोड़ देना है. उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी। उन्होंने इसको लेकर तारीख पर मुहर लगा दी है।
उन्होंने यह भी कहा कि जेडीयू और नीतीश कुमार की पार्टी मजबूत स्थिति में है, इसलिए इस पर अनावश्यक सवाल नहीं उठाए जाने चाहिए। संजय झा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग राजनीतिक रूप से धरातल पर टिक नहीं पा रहे हैं, इसलिए ऐसे बयान दे रहे हैं।
संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार के MLC पद से इस्तीफा देने की तारीख को लेकर जो चर्चा चल रही है, उसके बारे में आपको बता दें कि यह एक संवैधानिक प्रक्रिया है। इसके तहत 14 दिनों के अंदर इस्तीफा देना होता है। तो यह ठीक बात है कि वह 30 मार्च को इस्तीफा देंगे। हालांकि यह इस्तीफा सिर्फ MLC पद के लिए होगा न की नीतीश कुमार इस दिन सीएम पद से अपना इस्तीफा दे रहे हैं। संजय झा ने सीएम से इस्तीफा देने को लेकर कोई तारीख नहीं बताया है, जबकि उनसे पत्रकारों ने यह सवाल किया लेकिन संजय झा ने इस सवाल का जवाब फिलहाल नहीं दिया है।
गौरतलब हो कि संविधान में प्रावधान है कि कोई भी व्यक्ति बिना निर्वाचन के भी छह महीने तक बिहार का मुख्यमंत्री रह सकता है (जानकारी के लिए- मतलब बिना विधान परिषद का सदस्य रहते हुए (किसी सदन का सदस्य न रहते हुए भी) ऐसे में नीतीश छह महीने तक बिहार के सीएम रह सकते हैं। यानी यह नहीं कहा जा सकता है कि 30 मार्च को वे इस्तीफा देते भी हैं तो इसके साथ ही सीएम की कुर्सी से भी हट जाएंगे।