ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / politics / Bihar Cabinet Meeting: बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, ‘सात निश्चय- 3’ को...

Bihar Cabinet Meeting: बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, ‘सात निश्चय- 3’ को मिली मंजूरी

Bihar Cabinet Meeting: बिहार कैबिनेट की अहम बैठक समाप्त, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में ‘सात निश्चय–3’ प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिली।

16-Dec-2025 12:18 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री सचिवालय के कैबिनेट हॉल में चल रही नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हो गई है। कैबिनेट की बैठक दोनों डिप्टी सीएम के साथ साथ में तमाम विभागों के मंत्री मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में ‘सात निश्चय- 3’ के प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर लगी है।


दरअसल, मंगलवाल को हुई नीतीश कैबिनेट की बैठक में अहम मुद्दे पर सरकार की मुहर लगी। नीतीश कुमार की सरकार ने सात निश्चय तीन को मंजूरी दे दी है। नई सरकार के गठन के बाद नीतीश कुमार लगातार नए-नए फैसले ले रहे हैं और इसी कड़ी में आज कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें सबसे अहम फैसला लिया गया। बिहार के विकास के लिए सात निश्चय तीन की घोषणा की गई है। जिस पर मंत्रिमंडल की स्वीकृति प्रदान मिल गई है।


सरकार के विशेष सचिव अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि कि वर्ष 2025 के विधान सभा निर्वाचन एवं सरकार के गठन के पश्चात् "न्याय के साथ विकास" पर आधारित साझा कार्यक्रम के संकल्प को दोहराते हुए आगामी 05 वर्ष (2025-2030) में बिहार को देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने के निमित्त सरकार प्रतिबद्ध है। इसी को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2025 से 2030 तक के लिए सात निश्चय-3 का गठन किया जा रहा है।


इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर सात निश्चय योजना-3 का ऐलान किया और सरकार की पूरी कार्य योजना को राज्य के लोगों के समक्ष रखा है। सरकार ने सात निश्चय-3 के तहत बिहार में दोगुना रोजगार, किसानों की दोगुनी आय, उद्योग, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए विकसित बिहार का लक्ष्य रखा गया है।