ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में

Home / politics / Bihar Cabinet Meeting: बिहार कैबिनेट की अहम बैठक आज, समृद्धि यात्रा के बीच...

Bihar Cabinet Meeting: बिहार कैबिनेट की अहम बैठक आज, समृद्धि यात्रा के बीच बड़े फैसले ले सकती है नीतीश सरकार

Bihar Cabinet Meeting: समृद्धि यात्रा के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई बड़े प्रस्तावों पर फैसला लिया जा सकता है।

29-Jan-2026 07:42 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Cabinet Meeting: समृद्धि यात्रा के दूसरे चरण के बीच सीएम नीतीश कुमार ने कैबिनेट की अहम बैठक बुला ली है। इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर सरकार की मुहर लग सकती है। समृद्धि यात्रा के बीच नीतीश सरकार कई बड़े फैसले ले सकती है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज यानी गुरुवार 29 जनवरी को होगी। मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में शाम 4:30 बजे से कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में सीएम नीतीश कुमार के अलावा दोनों डिप्टी सीएम और विभिन्न विभागों के मंत्री मौजूद रहेंगे।


इससे पहले 13 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न विभागों के 41 अहम प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगी थी। नीतीश सरकार ने कृषि विभाग में विभिन्न पदों के 534 पद एवं पौध संरक्षण निरीक्षक के 160 पद यानी कुल 694 पदों के सृजन, पुनर्गठन की स्वीकृति दे दी थी। वहीं मुंबई में बिहार भवन के निर्माण के लिए 314 करोड़ 20 लाख 59000 की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई थी। 


वहीं शिक्षा विभाग के जन शिक्षा निदेशालय में विभिन्न पदों के 9 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई थी। बिहार विधान मंडल के वरिष्ठ सदस्य जो मंत्रिपरिषद के सदस्य नहीं है उनको विधानमंडल पुल में निर्वाचन क्षेत्र वार कर्णांकित आवास के अलावा केंद्रीय पूल में शामिल कुल 15 आवास को किराया पर अतिरिक्त आवास के रूप में आवंटित करने का फैसला सरकार ने लिया था।


वहीं बाणसागर समझौते के तहत बिहार और झारखंड के बीच पानी के बंटवारे पर फैसला हुआ था। बिहार को 5.75 मिलियन एकड़ फीट पानी झारखंड को 2.00 मिलियन एकड़ फीट पानी, इस बंटवारे से जुड़े समझौता पत्र को मंजूरी दे दी गई थी। इसके साथ ही विभिन्न विभागों में नए पदों के सृजन को सरकार ने मंजूरी दी थी।