ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

Bihar Cabinet Meeting: चार दिन के भीतर कैबिनेट की दूसरी बैठक कल, अब कौन सा बड़ा फैसला लेंगे सीएम नीतीश?

Bihar Cabinet Meeting: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4 दिन के भीतर दूसरी बार कैबिनेट बैठक बुलाई है। 18 जुलाई को होने वाली इस बैठक में 125 यूनिट फ्री बिजली, शिक्षक बहाली और अन्य लोकलुभावन योजनाओं पर फैसला हो सकता है।

17-Jul-2025 05:46 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Cabinet Meeting: बीते मंगलवार 15 जुलाई को सीएम नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े 30 एजेंडों पर सरकार ने अपनी मुहर लगाई थी। इसके साथ ही एक करोड़ नौकरी के प्रस्ताव पर भी सरकार ने मुहर लगा दी थी। चार दिन के भीतर अब सीएम नीतीश कुमार ने 18 जुलाई को फिर से कैबिनेट की बैठक बुला ली है।


दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव को अब कुछ महीने शेष रह गए हैं। संभावना जताई जा रही है कि अगस्त के अंतिम महीने या सितंबर के फर्स्ट विक में चुनावी बिगुल बज सकता है। ऐसे में सीएम नीतीश अपने उन सभी वादों को पूरा करने में लगे हैं, जो उन्होंने बिहार की जनता से किया है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री ताबड़तोड़ बड़े फैसले लेकर राज्य की जनता के साथ साथ विपक्ष को चौंका रहे हैं।


पिछले कुछ दिनों के भीतर मुख्यमंत्री ने कई बड़े फैसले लेते हुए राज्य की जनता पर सौगातों की बौछार की है। मुख्यमंत्री हर उस मुद्दे को गौण करने की कोशिश कर रहे हैं जिसे विपक्ष चुनावी मुद्दा बनाकर सरकार के खिलाफ मैदान में उतरने की रणनीति बना रहा था। राज्य के एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने की घोषणा करने के बाद सरकार ने कैबिनेट की बैठक बुलाकर उस प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी थी।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनाव से पहले राज्य के चौथे चरण की शिक्षक बहाली की प्रक्रिया को पूरा करने का ऐलान कर चुके हैं। वहीं मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों को बड़ी राहत देते हुए घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली फ्री में देने का एलान किया है। 18 जुलाई शाम 5 बजे से होने वाली बैठक में इस प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है। इसके अलावा कई और बड़े फैसले लेकर सीएम नीतीश राज्य की जनता के साथ साथ विपक्ष को हैरत में डाल सकते हैं।