मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
26-Feb-2025 04:51 PM
By FIRST BIHAR
Bihar cabinet expansion: राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सीएम नीतीश कुमार समेत उनकी कैबिनेट के सभी मंत्रियों को भोज दिया। शपथ ग्रहण के बाद सीएम नीतीश कुमार समेत दोनों डिप्टी सीएम और अन्य मंत्री राज्यपाल की भोज में शामिल हुए।
दरअसल, बिहार में लंबे समय से नीतीश कैबिनेट के विस्तार की चर्चा चल रही थी और आखिरकार चुनाव से पहले बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो गया। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सात विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सभी सात विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई है।
बीजेपी कोटे के सात विधायकों को नीतीश कैबिनेट में मंत्री के तौर पर जगह मिली है।बीजेपी विधायक संजय सरावगी, डॉ सुनील कुमार, जीवेश कुमार मिश्रा, राजू सिंह, मोतीलाल प्रसाद, कृष्ण कुमार मंटू और विजय कुमार मंडल को राज्यपाल ने मंत्री पद की शपथ दिलाई है। जल्द ही मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया जाएगा।
शपथ ग्रहण समारोह के बाद राजभवन में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की तरफ से भोज का आयोजन किया गया। जिसमें सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा समेत सभी पुराने मंत्री और नए मंत्री शामिल हुए और लजीज व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाया।