बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश
19-Aug-2025 11:35 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले अपने उस वादे को पूरा कर दिखाया है, जिसमें उन्होंने बिहार सरकार द्वारा ली जाने वाली प्रतियोगी परीक्षा शुल्क में छूट देने का एलान किया था। पटना में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने इस प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी है।
दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य की जनता को सौगात पर सौगात दे रहे हैं। बिहार में स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने युवाओं को बड़ा तोहफा दिया था। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में झंडोत्तोलन के बाद अपने संबोधन में सीएम ने युवाओं के लिए दो बड़ी घोषणाएं कीं थी, जिससे राज्यभर में लाखों छात्रों और नौकरी चाहने वाले युवाओं में उत्साह की लहर दौड़ गई थी।
मुख्यमंत्री ने ऐलान किया था कि अब राज्य की ओर से आयोजित सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे कि BPSC, BTSC, BSSC, BPSSC, और CSBC की प्रारंभिक परीक्षा (PT) के लिए आवेदन शुल्क घटाकर मात्र 100 कर दिया गया है। साथ ही, मुख्य परीक्षा (Mains) में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों से अब कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा।
इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने यह भी दोहराया कि आगामी पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने के लक्ष्य पर सरकार कार्य कर रही है। इसके लिए न केवल शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा शुल्क में राहत दी जा रही है, बल्कि राज्य में उद्योगों की स्थापना, स्वरोजगार को बढ़ावा, और तकनीकी व व्यावसायिक प्रशिक्षण की सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं।
मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में राज्य मंत्रीपरिषद ने मुख्यमंत्री के उस ऐलान पर अपनी मुहर लगा दी। सरकार ने सामान्य प्रशासन विभाग के प्रस्ताव को अपनी स्वीकृति दे दी है। अब बिहार सरकार की विभिन्न संस्थाओं द्वारा ली जाने वाली परीक्षाओं के आवेदन शुल्क में छूट की योजना को विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने लागू कर दिया है। सरकार के इस फैसले से गरीब छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिलेगी।