Bihar Cabinet Meeting:  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई थी. मंत्रिपरिषद की बैठक में कुल 29 एजेंडों पर मुहर लगी है. बिहार में बसाये जा रहे टाउनशिप की जमीन खरीदने को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है.

बिहार के सैटलाइट टाउनशिप में भूमि क्रय-विक्रय पर रोक है . लिहाजा भू-स्वामियों को परेशानी हो रही है . जमीन मालिकों की तात्कालिक आवश्यकता की पूर्ति के लिए बिहार सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है. राज्य आवास बोर्ड को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा अधिसूचित बिहार रैयती भूमि क्रय नीति- 2026 के तहत भूमि के क्रय करने के लिए अधिकृत किया गया है. साथ ही सरकारी प्राधिकार को भू अर्जन तथा राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद द्वारा अनुमोदित निवेश परियोजना के लिए संबंधित निवेशकों को भूमि क्रय-लीज पर देने की अनुमति दी गई है.