Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
20-Mar-2025 12:52 PM
By First Bihar
Bihar Budget Session 2025: पटना में आरजेडी के समर्थकों द्वारा पोस्टर लगाकर लालू प्रसाद को टाइगर बताने को लेकर खूब सियासत हो रही है। बीजेपी ने जहां सीएम नीतीश कुमार को असली टाइगर बताया है तो वहीं जेडीयू ने लालू को जंगलराज का टाइगर करार दिया है जबकि सीएम नीतीश कुमार को कानून का राज वाला टाइगर बताया है।
जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि जंगलराज के टाइगर जिंदा तो हैं ही उससे कौन इनकार कर सकता है। न्यायपालिका ने उनको राजनीतिक तौर पर अयोग्य घोषित कर दिया है। लेकिन अब बदलता दौर है, कानून के राज का टाइगर हैं नीतीश कुमार। नीरज ने कहा कि लालू प्रसाद जंगलराज के टाइगर बने रहें और कानून के राज के टाइगर नीतीश कुमार हैं।
वहीं सदन में आऱजेडी के द्वारा शराबबंदी को खत्म करने की मांग पर उन्होंने कहा कि राजद को अपना संविधान फाडकर मरीन ड्राइव के पास फेंक देना चाहिए क्योंकि उसमे लिखा गया है कि नशाखोरी गलत है। राष्ट्रीय जनता दल ने लोग सभा चुनाव के दौरान शराब बनाने वाली कंपनी से करोड़ों रुपए लिए थे, तो क्या वह महिलाओं के जीवन में आग लगाने के लिए लिए गए थे।
तेजस्वी यादव कार्यकर्ता दर्शन तो करते हैं लेकिन एक बार भी शराबबंदी को सफल बनाने के लिए किसी तरह का कोई अभियान नहीं चलाया। आरजेडी के लोगों को बताना चाहिए कि शराब की कंपनियों को कौन सा आश्वासन दिया था कि राष्ट्रीय जनता दल के खाते में इतना पैसा गया और यही कारण है कि उन्हें महिलाओं का कोप भाजन बनना पड़ा और राजनीतिक श्राप मिला कि चार सीट पर लटक गए।