Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
03-Mar-2025 02:49 PM
By First Bihar
Bihar Budget 2025: बिहार सरकार ने अपने इस कार्यकाल का अंतिम बजट पेश कर दिया है। सरकार की तरफ से वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने सदन में बिहार का बजट पेश किया। इस दौरान सदन के भीतर से एक खुबसूरत तस्वीर निकलकर सामने आई है। सम्राट चौधरी ने जैसे ही बजट पढ़ना खत्म किया सीएम नीतीश कुमार ने उठकर उन्हें गले से लगा लिया।
दरअसल, वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार विधानसभा में अगले वित्तीय वर्ष का बजट पेश किया है। यह दूसरा मौका है जब सम्राट चौधरी ने बतौर वित्त मंत्री लगातार दूसरी बार राज्य का बजट पेश किया हैं। अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि अब 3 लाख 17 हजार करोड़ का बजट आकार होगा। बजट में निजी निवेश को प्रोत्साहित किया गया है।
उन्होंने कहा कि रोजगार युक्त निवेश को बढ़ावा दिया गया है। आम जनता की जानकारी के लिए बता देंगे। वित्तीय वर्ष 2025-26 में बजट का आकार 3 लाख 16 हजार 895.02 करोड़ रूपया है। यह पिछले वित्तीय वर्ष के बजट आकर से 38,169 करोड़ रूपया अधिक है। अगले वित्तीय वर्ष में 2 लाख 60 हजार रू राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य है. यह पिछले वर्ष के मुकाबले 34 हजार 33 करोड़ रू अधिक है।
इसके साथ ही सम्राट चौधरी ने सरकार की तरफ से तमाम तरह की घोषणाएं की। चुनावी साल होने के कारण सरकार ने बिहार की जनता को लुभाने की भरपूर कोशिश की है। तमाम तरह की जानकारी सदन को देने के बाद सम्राट चौधरी ने अपना बजट भाषण समाप्त किया। बजट भाषण समाप्त करने के बाद जैसे ही सम्राट बैठने लगे सीएम नीतीश ने उठकर उन्हें भरे सदन में गले से लगा लिया। सीएम ने इस बजट के लिए सम्राट चौधरी की खूब प्रशंसा की है।
बजट सत्र से आई खुबसूरत तस्वीर: भरे सदन में सीएम नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को गले लगाया। जैसे ही सम्राट चौधरी ने बजट पढ़ना खत्म किया, सीएम नीतीश कुमार अपनी सीट से उठे और उन्हें गले लगा लिया।#Bihar #BiharNews #BiharUpdate #biharbudget #Biharvidhansabha @samrat4bjp @BJP4Bihar… pic.twitter.com/lEV5VM6PZm
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) March 3, 2025