Bihar Politics: बिहार में एनडीए सरकार के गठन के करीब एक साल होने जा रहे हैं। इस बीच नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम बने। उनके सीएम बने करीब 6 महीने हो चुके हैं। ऐसे में अब बिहार की जनता विधायकों से काम का हिसाब मांदने लगी है। ऐसा ही एक मामला मोतिहारी से सामने आया है, जहां बीजेपी विधायक की भारी फजीहत हुई है।



दरअसल, बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार को बने तरीबन छः माह पूरे हो चुके है और अब जनता उनके विधायकों से काम का हिसाब मांगना शुरू कर दिया है। उनके विधायक चुनावी वादे जो जनता से किये थे उसका हिसाब अब जनता मांग रही है। हम बात मोतिहारीं के चिरैया विधानसभा के बीजेपी विधायक लालबाबू प्रसाद की।



विधायक जी दुर्गापूजा घूमने अपने विधानसभा क्षेत्र में निकले थे। इस बीच चिरैया प्रखण्ड के खरतारी पंचायत के लोगों ने उन्हें घेर लिया। फिर क्या था, बीजेपी विधायक और जनता के बीच में जमकर बकझक हुई। लोग यह पूछ रहे थे कि 10 वर्षों से सड़क बनवाने की मांग कर रहे हैं लेकिन आज तक सड़क क्यों नहीं बनी?



नाराज लोगों ने कहा कि हम वोट देते हैं, तब आप विधायक बनते हैं। फिर जानते से किये वादे का क्या हुआ। इस दौरान बीजेपी विधायक लोगों को समझाने का प्रयास करते रहे लेकिन लोग उनकी सुनने को तैयार नहीं थे। सोशल मीडिया पर इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी