बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट
22-Jul-2025 09:31 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार बीजेपी कोर कमेटी की आज बैठक हुई। प्रदेश कार्यालय में आयोजित मीटिंग में पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष और बिहार प्रभारी को भी मौजूद रहना था, लेकिन दोनों नेता पटना नहीं आए। लिहाजा बैठक में शामिल नहीं हो सके ।
आज मंगलवार को बिहार बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमें बूथ लेवल पर BLO - 2 की नियुक्ति हर हाल में करना है.इसे लेकर मंथन किया गया। बिहार सरकार की तरफ से जो बड़ी घोषणाएं की गई है उसका जोर-जोर से प्रचार प्रसार करना है। 125 यूनिट बिजली फ्री देने की घोषणा को निचले स्तर तक ले जाकर बताना है।
इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह के बिहार आगमन और सीतामढ़ी में मां जानकी के प्रस्तावित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम पर चर्चा की गई। अमित शाह 8 तारीख को बिहार दौरे पर रहेंगे।वे सीतामढ़ी में आयोजित सम्मेलन में शिरकत करेंगे ।
बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की अध्यक्षता में हुई कोर कमेटी की बैठक में दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा , विधानसभा स्पीकर नन्द किशोर यादव, प्रदेश संगठन महामंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री नित्यानंद राय, पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद नवल किशोर यादव, संजय मयूख समेत कोर कमेटी के कई सदस्य मौजूद थे।