ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान

Home / politics / बिहार विधानसभा में दो साल बाद विशेषाधिकार कमेटी की बैठक: सत्ताधारी विधायकों ने...

बिहार विधानसभा में दो साल बाद विशेषाधिकार कमेटी की बैठक: सत्ताधारी विधायकों ने कहा-बेलगाम है अफसरशाही, बीजेपी ने लाठीचार्ज का मामला उठाया

20-Jul-2023 03:54 PM

By Ganesh Smrat

PATNA: बिहार में विधायकों के संवैधानिक अधिकार और प्रतिष्ठा बनी रहे, इसके लिए विधानसभा में विशेषाधिकार कमेटी बनायी जाती है. सदन के हर सत्र में विधायक बेलगाम अधिकारियों और पुलिस की करतूतों की शिकायत करते रहे हैं. लेकिन उनकी शिकायतों का कितना नोटिस लिया जाता है, इसका पता आज चला. आज पूरे दो साल बाद बिहार विधानसभा की विशेषाधिकार कमेटी की बैठक हुई. इस बैठक में सत्ताधारी विधायकों ने ही कहा कि बिहार में अफसरशाही बेलगाम हो गयी है. विशेषाधिकार कमेटी की बैठक में बीजेपी ने पटना में पिछले 13 जुलाई को प्रदर्शन के दौरान विधायकों पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा भी उठाया.


विशेषाधिकार कमेटी की बैठक में शामिल हुए सीपीएम विधायक अजय कुमार ने कहा कि बिहार में अफसरशाही और पुलिस बेलगाम हो गयी है. विधायक अजय कुमार ने कहा कि मैं खुद विशेषाधिकार कमेटी के मेंबर हूं. लेकिन पिछले साल मधुबनी के एसडीओ ने मेरे साथ ही बदसलूकी किया था. मैंने जब विशेषाधिकार कमेटी को इस मामले की लिखित जानकारी दी तो उसे दबाने की पूरी कोशिश की गयी. ब्यूरोक्रेसी ही नहीं बल्कि कई नेताओं ने इसे दबाने की पूरी कोशिश की. मैंने जनवरी में इस मामले की शिकायत की थी. 7 महीने बाद जुलाई में विशेषाधिकार कमेटी की बैठक में ये मामला आया. 


बता दें कि सीपीएम बिहार के महागठबंधन में शामिल है. फिर भी उसके विधायक के साथ क्या हो रहा है ये विधायक ने खुद बताया. विधायक अजय कुमार ने कहा कि दो साल में बिहार विधानसभा की विशेषाधिकार कमेटी की आज पहली बैठक हुई. बेलगाम अफसरशाही का सामना सिर्फ एक विधायक नहीं कर रहे हैं. लगातार विधानसभा में विधायक बताते हैं कि बीडीओ तक उन्हें बैठने नहीं देता. लेकिन उस पर कोई सुनवाई नहीं होती. विधायक अजय कुमार ने कहा कि राजद के विधायक प्रह्लाद यादव ने काफी पहले शिकायत की थी कि एएसपी ने उनके साथ बदसलूकी की है. आज ये फैसला लिया कि विधायक अजय कुमार और प्रह्लाद यादव के साथ बदतमीजी करने वाले अधिकारियों को विशेषाधिकार कमेटी की बैठक में बुलाकर पूछताछ की जायेगी. उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी.


बीजेपी ने लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया

वहीं, विशेषाधिकार कमेटी की बैठक में बीजेपी ने 13 जुलाई को पटना में हुए लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया. बीजेपी की ओर से बैठक में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि उन्होंने इस मामले की शिकायत की है. अगर विधायकों की ही इज्जत नहीं रहेगी तो लोकतंत्र का क्या मतलब रह जायेगा. 


लेकिन जेडीयू ने बीजेपी की शिकायत पर आपत्ति जतायी है. नीतीश कुमार के खास और संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि विशेषाधिकार हनन की शिकायत करने वालों को ये भी जानकारी होनी चाहिये कि विशेषाधिकार होता क्या है. वैसे अगर किसी ने कोई शिकायत की है तो उस पर फैसला विधानसभा अध्यक्ष लेंगे.