Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
20-Jul-2025 02:12 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: जन सुराज के संस्थापक और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने रविवार को बेतिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी, कांग्रेस और आरजेडी पर तीखे राजनीतिक हमले किए। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि जनता पार्टी के नाम पर नहीं, बल्कि उम्मीदवार को देखकर वोट दे।
प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज को वोट मत दीजिए, अगर किसी और पार्टी का उम्मीदवार बेहतर हो तो उसी को जिताइए। बिहार को बदलने के लिए हमें जाति और दल की राजनीति से ऊपर उठकर ईमानदार और योग्य उम्मीदवारों को चुनना होगा।
उन्होंने बेतिया के भाजपा सांसद संजय जायसवाल के एक बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर हम वाकई शराब पार्टी कर रहे थे तो आपकी सरकार थी, हमें गिरफ्तार करते। सिर्फ बयान देने से कुछ नहीं होगा। प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए किशोर ने कहा कि अब चार किलो अनाज देकर वोट मांगने आ रहे हैं। बिहार की जनता अब समझदार हो गई है। राशन से वोट नहीं मिलेगा।
किशोर ने कांग्रेस की 'माई बहिन योजना' को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि अगर पी. चिदंबरम यह साबित कर दें कि बिहार में इस योजना के लिए बजट है, तो हम मान लेंगे कि कांग्रेस गंभीर है। लालू यादव और उनके परिवार को आड़े हाथों लेते हुए पीके ने कहा कि आप दोनों मुख्यमंत्री रहे, इतने वर्षों तक सत्ता में रहे, लेकिन आपका बेटा आज तक नौवीं पास नहीं कर पाया। ये कैसी राजनीति है?
किशोर ने साफ किया कि उनकी राजनीति किसी जाति या धर्म पर नहीं, बल्कि जनता की भागीदारी और विकास के मुद्दे पर आधारित है। उन्होंने कहा कि बिहार में बदलाव अब जनता के हाथ में है, और यह बदलाव योग्य उम्मीदवारों से ही आएगा।
रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया