Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
08-Jul-2025 01:28 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार के गया जिले की बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के महमूदाबाद गांव में जदयू नेता और विधायक मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव को जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने "वापस जाओ" और "रॉकी यादव मुर्दाबाद" के नारों के साथ विरोध दर्ज किया।
यह विरोध सिर्फ महमूदाबाद तक सीमित नहीं रहा। महमूदाबाद सहित कुल 5 गांवों में रॉकी यादव को जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ा। इसका मुख्य कारण है लोकसभा में वक्फ संशोधन कानून पर जदयू द्वारा दिया गया समर्थन, जिससे स्थानीय मुस्लिम समुदाय में गहरा असंतोष है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह संशोधन मस्जिद, मदरसा, कब्रिस्तान और खानकाहों के अस्तित्व पर सीधा हमला है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उपचुनाव के समय मनोरमा देवी और जदयू नेताओं ने भरोसा दिलाया था कि पार्टी इस बिल का विरोध करेगी, लेकिन जीत के बाद वादाखिलाफी कर समर्थन दे दिया गया।
लोगों ने इसे विश्वासघात बताते हुए कहा कि जदयू ने उनके धार्मिक और सामाजिक अधिकारों के साथ खिलवाड़ किया है। भारी विरोध के दौरान रॉकी यादव को गांव छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रिपोर्ट- नितम राज, गया
वक्फ संशोधन बिल पर JDU के समर्थन से बिहार के मुसलमान नाराज, MLA के बेटे रॉकी यादव को लोगों ने खदेड़ा#BiharPolitics #WaqfBillControversy #JDUsupport #RockyYadav #Protest pic.twitter.com/fYcZY7mIzB
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) July 8, 2025