Aadhaar App : आप भी अपने आधार में घर बैठे अपडेट करें पता, मोबाइल नंबर और नाम, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस Bihar weather forecast : बिहार के इन दो जिलों में डॉप्लर वेदर रडार लगाएगा इसरो, जानिए क्या होगा फायदा; किसानों को भी मिलेगी यह सुविधा Bihar Jobs 2026: बिहार में 44,321 एएनएम और 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, युवाओं के लिए बड़ा मौका Patna Metro : पटना में चलेगी छह कोच वाली मेट्रो, जानिए दुसरे फेज में किस स्टेशन तक होगा परिचालन Bihar Weather Update: फरवरी में 30°C के पार तापमान, 22 फरवरी तक शुष्क रहेगा मौसम – IMD Alert सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई
12-Jan-2025 12:14 PM
By First Bihar
Bihar Band: 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने आज बिहार बंद का ऐलान किया है। पप्पू यादव के बिहार बंद का कुछ छात्र संगठन भी समर्थन कर रहे हैं। बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना में पप्पू यादव के समर्थकों की गुंडई सामने आई है।
दरअसल, 70वीं बीपीएससी परीक्षा में धांधली का दावा कर पप्पू यादव और छात्रों के गुट पूरी परीक्षा को रद्द कराने की मांग कर रहे हैं हालांकि बीपीएससी ने साफ तौर पर कह दिया है कि किसी भी हाल में परीक्षा रद्द नहीं होगी। छात्रों के समर्थन में उतरे पप्पू यादव ने 12 जनवरी को बिहार बंद का आह्वान किया है। कुछ छात्र संगठन भी इस बंद का समर्थन कर रहे हैं।
रविवार की सुबह करीब 10 बजे पप्पू यादव के समर्थक बंद को सफल बनाने के लिए पटना की सड़कों पर उतरे हैं। इस दौरान पटना के अशोक राजपथ में पप्पू यादव के समर्थकों ने दुकानों को बंद कराने के लिए जमकर उत्पात मचाया है। बिहार बंद के दौरान पप्पू यादव के समर्थकों की गुंडई सामने आई है। बंद समर्थकों ने कई गाड़ियों के शीशे तोड़े दिए हैं और दुकानों में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया है।